IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“सवर्ण आयोग” के गठन और राजनैतिक मुकदमे वापस लेने की मांग पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने CM से की मुलाकात

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल नेवस, शिमला

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु जी  के साथ शिमला में शिष्टाचार भेंट की I

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री को संगठन के मुद्दों से अवगत करवाया।

रुमित सिंह ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया की संगठन की मुख्य मांग “सवर्ण आयोग” का गठन है और इसके साथ ही पिछली सरकार में जो संगठन के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं पर जो राजनैतिक मुकदमे दर्ज किये गए हैं वह राजनीती से प्रेरित हैं, उन्हें वापिस लिया जाए I  

माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया की उनके सभी विषयों पर गहनता से विचार किया जाएगा और जल्द ही कुछ दिनों बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जायेगी जिसमे सभी मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया की उनके संगठन को नजरंदाज नही किया जाएगाइस दौरान मुलाकात करने वालों में हिमाचल प्रदेश से देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के अलग अलग जिलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे I 

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकानाएं                  

Sat Dec 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा।प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई […]

You May Like

Breaking News