मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया

एप्पल न्यूज़, मनाली
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मनाली पहुंचने पर कुल्लू जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सासे हेलीपैड से मनाली सर्किट हाउस तक भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।


सासे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक महिला कांग्रेस विद्या नेगी और अन्य नेताओं व जिले के अधिकारियों ने स्वागत किया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर शिमला से मुख्यमंत्री के साथ मनाली पहुंचे।

Share from A4appleNews:

Next Post

गेयटी थिएटर शिमला में ऑथेलो -"दि थ्री शेडस" नाटक का मंचन, GDS रेपेट्री की दूसरी सफल प्रस्तुति

Mon Jan 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला ऐतिहासिक गेयटी थिएटर शिमला में GDS रेपेट्री की दूसरी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। ऑथेलो -“दि थ्री शेडस” नाटक की परिकल्पना व निर्देशन अजय शर्मा द्वारा किया गया है यह नाटक विश्व के सुप्रसिद्ध नाटककार व लेखक शेक्सपियर की अतुलनिय कृति ऑथेलाे नाटक पर आधारित है। […]

You May Like

Breaking News