शिमला में वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला का निधन, पत्रकार जगत में शोक

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला के वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला के असामयिक निधन से प्रदेश के प्रकार जगत में शोक है। महज 57 वर्ष की आयु में उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अमर उजाला समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लम्बी बीमारी के उपरांत आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला में विपिन काला ने अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे।


शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विपिन काला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपिन काला ने अपनी तथ्यपरक लेखनी के माध्यम से जन सरोकार से जुड़े मुद्दों और विकासात्मक पत्रकारिता को सदैव ही विशेष अधिमान दिया। उन्होंने लेखनी के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपिन काला परिश्रमी और काम के प्रति समर्पित पत्रकार थे। वह अपने कार्य में समयबद्ध थे। उनके देहावसान से पत्रकारिता जगत को अपूरर्णीय क्षति हुई है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ सुरेश शांडिल्य ने लिखा -“हमारे वरिष्ठ साथी रहे श्री विपिन काला जी का असामयिक देहांत बहुत व्यथित करने वाला है। वह ब्यूरो की हमारी टीम के वरिष्ठ सदस्य थे। यह एक बड़ा सदमा है।
काला जी ने हमेशा ईमानदारी और निर्भीकता से पत्रकारिता की। कई महीनों से वह गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
आज उनका शिमला में देहांत हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दे।”

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया 4 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव शिमला का शुभारम्भ

Sat Jun 15 , 2024
पहली सांस्कृतिक संध्या रही कुलदीप शर्मा सहित हिमाचली कलाकारों के नाम  एप्पल न्यूज, शिमला ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 का शुभारम्भ आज राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला […]

You May Like

Breaking News