IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने किया 4 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव शिमला का शुभारम्भ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

पहली सांस्कृतिक संध्या रही कुलदीप शर्मा सहित हिमाचली कलाकारों के नाम 

एप्पल न्यूज, शिमला

ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 का शुभारम्भ आज राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरिंदर चौहान, उपमहापौर उमा कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया।

आज के मुख्य आकर्षण नाटी किंग कुलदीप शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 

 शिमला ग्रीष्मोत्सव में आज ठोडा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, मारिया मोंटेसरी हाई स्कूल, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, आईवीवाए इंटरनेशनल स्कूल शिमला तथा ऑकलैंड हाउस बालक स्कूल के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। 

ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। उत्सव में अनुमोदित कलाकार गौरव पठानिया, मनसा पंडित, ओम प्रकाश गर्ग, शांति हेटा, एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश (बरसाना की होली, मयूर नृत्य), जय प्रकाश शर्मा, कुलदीप धीमान तथा रमेश कटोच ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

उत्सव में पहाड़ी गायक रामेश्वर शर्मा, कविता किमटा, अरूण जस्टा तथा गीता भारद्वाज ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।

विधानसभा अध्यक्ष होंगे दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यतिथि 

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यतिथि होंगे।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अनुज शर्मा, हनी नेगी सहित बॉलीवुड पार्श्व गायक साज़ भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी, समुचित निगरानी जरूरी- चन्द्र कुमार

Sun Jun 16 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।कृषि मंत्री ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर जाकर कार्य सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड […]

You May Like

Breaking News