IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

GMSSS आनी का राष्ट्रीय विजेता लोकनृत्य दल राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयनित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

पहली बार राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस में भाग लेंगे आदर्श विद्यालय आनी के होनहार

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2023 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्टीय स्तर पर प्रथम रही  आदर्श विद्यालय आनी के होनहार छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस सम्बंध में शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश की और  से विद्यालय प्रशासन को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूचना प्राप्त हो गई है। इसकी सूचना  विद्यालय के तेजतर्रार व कर्मठ प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने दी।

उन्होंने कहा है कि आदर्श विद्यालय आनी का लोकनृत्य दल 24 जनवरी को आनी से शिमला के लिए निकलेगा और 27 जनवरी तक शिमला में ही रहेगा। प्राप्त सूचना कर आधार पर प्रशासन द्वारा लोकनृत्य दल के रात्रि ठहराव की व्यवस्था कर रखी है । 

आदर्श विद्यालय आनी के सभी प्रतिभागी छात्रों में गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे है। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए आदर्श विद्यालय आनी को पहली बार मौका मिला है।

विद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर व समस्त कार्यकारणी ने भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

आदर्श विद्यालय आनी का सांस्कृतिक दल प्रदेश व कुल्लु जिले की संस्कृति को दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस लोकनृत्य दल के नृत्य का प्रदर्शन प्रदेश सरकार के समक्ष किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- PTC डरोह के 4 पुलिस अधिकारियों को "केंद्रीय गृह मंत्री पदक" से किया सम्मानित

Tue Jan 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के लिए यह बहुत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने वर्ष 2021-22 के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय ड़रोह, जिला कांगड़ा के चार पुलिस अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया […]

You May Like

Breaking News