IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

26 जनवरी को जोगिन्दरनगर से शुरू होगा “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान, मोदी सरकार के 8 साल के जनविरोधी फैसलों को ले जाएंगे जनता के बीच- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  का ही एक हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर राहुल गांधी के राष्ट्रीय एकता के संदेश को देंगे।

आज राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिला हैं।

उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। राहुल गांधी की यह पदयात्रा  ऐतिहासिक व बहुत ही सफल रही हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से देश आज गंभीर चुनौतीयो से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की ही देन हैं।

उन्होंने कहा कि अकारण नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। देश का उद्योग जगत अस्त व्यस्त हो गया हैं। बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार को आठ साल हो गए है,ऐसे में अब तक देश मे 16 करोड़ रोजगार उपलब्ध होते,जो नही हुए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी,अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन में सब की उपस्थिति सुनिश्चित की गई हैं।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,देवेंद्र बुशहरी व सचिव  प्रवक्ता सुशांत कपरेट भी मौजूद थे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह 26 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत मंडी जिला के जोगिंदरनगर से करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी उपस्थित रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए नवोन्मेषी विचारों एवं पेशेवर ढंग से कार्य करें अधिकारी- विक्रमादित्य सिंह

Mon Jan 23 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ‘निर्माण भवन’ शिमला में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों, नाबार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सी.आर.एफ., हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम सीमित इत्यादि के अंतर्गत जारी विभिन्न कार्यों की प्रगति […]

You May Like

Breaking News