सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बधाई- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रदान 3 अधिकारी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

– भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में शिमला के बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन आयोग और मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को आज दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रदान किया गया वहीं प्रदेश के तीन अधिकारियों को भी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया उन्होंने बताया कि इस सम्मान से प्रदेश का गौरव बढ़ा है ।


उपायुक्त वह निर्वाचन अधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश को विशिष्ट निर्वाचन सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

वही विभिन्न श्रेणियों में हिमाचल के तीन अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया है जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग, उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय और उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल शामिल है ।

उपायुक्त शिमला ने बताया कि नगर निगम शिमला के पुनर सीमांकन को लेकर भी सरकारी द्वारा नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसमें पहले बढ़ाई गए वार्ड की संख्या के फैसले को रद्द किया गया है इसलिए अब नगर निगम शिमला में 41 के बजाय 34 वार्ड रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर सरकार के आगामी निर्देशों के अनुसार ही चुनाव को लेकर फैसला किया जाएगा ।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने 53वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता की, बोले- हिमाचल में विकास और परिवर्तन के नए युग का हुआ सूत्रपात

Wed Jan 25 , 2023
व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) हमीरपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने […]

You May Like

Breaking News