file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जुब्बल के शिली गांव में मकान आग की चपेट में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया दुख

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल

शिमला जिला में जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिली गांव में मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवार को तत्काल फौरी राहत प्रदान करने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने को कहा है। उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी के पुलघराट में दर्दनाक हादसा, सुकेती नदी में गिरी कार एक शव बरामद

Thu Sep 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, मंडी मंडी शहर के पुलघराट में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन से एक शव […]

You May Like

Breaking News