file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

छोलतू में अंतर शिखर बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 का समापन, ओवर ऑल ट्रॉफी निचार के नाम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

छोलतू में आयोजित अंतर शिखर बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता-2022 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कि जल विद्युत प्रबंधन का किन्नौर जिला में बाॅक्ंिसग खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में 5 स्थानों सांगला, उरनी, सापनी, निचार व छोलतू में बाॅक्ंिसग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां पर बाॅक्ंिसग खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी कारण स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षित बाॅक्सरों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 4 पुरूस्कार प्राप्त किए गए जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक शामिल हैं।


जे.एस.डब्लयू जल विद्युत परियोजना के प्रमुख कौशिक मलिक ने इस अवसर पर बताया कि एक दिवसीय अंतर शिखर बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता में 60 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जे.एसडब्ल्यू प्रबंधन द्वारा संचालित सभी बाॅक्ंिसग प्रशिक्षण केंद्रों पर 165 लड़के व लड़कियां बाॅक्ंिसग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित बाॅक्ंिसग कोच जहां इन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित मापदण्डों के अनुसार डाईट उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में यहां से प्रशिक्षित बाॅक्सर एशियन गेम्स व अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में जिले व देश का नाम रोशन करेंगें।
प्रबंधन सी.एस.आर के प्रमुख दीपक डैविड ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा सी.एस.आर के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में आॅल ओवर ट्राॅफी शिखर केंद्र निचार के नाम रही जबकि दूसरे स्थान पर शिखर सेंटर सांगल रहा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ बाॅक्सर का खिताब सांगला के जतिन को, बैस्ट चैलेंजर सांगला की समायरा को तथा छोलतू के सौरव को श्रेष्ठ उभरता हुआ बाॅक्सर चुना गया।
इस दौरान आयोजित बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता के सब-जूनियर (बाॅयज) वर्ग में 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में उरनी के सुमित ने स्वर्ण पदक, निचार के सूरज ने रजत तथा सांगला के जतिन ने कांस्य पदक जीता। 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के देव ने स्वर्ण, कृष्ण ने रजत तथा उरनी के आशीष ने कांस्य पदक जीता।
30 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में उरनी के सौरव ने स्वर्ण तथा सांगला के अर्थव ने रजत पदक जीता। 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में छोलतू के जतिन ने स्वर्ण, छोलतू के अभिमन्यु ने रजत तथा सापनी के धीरज ने कांस्य पदक जीता।

40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के हर्षित ने स्वर्ण पदक, आर्यन ने रजत तथा छोलतू के लक्षित ने कांस्य पदक जीता।
लड़िकयों के सब-जूनियर वर्ग में 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में निचार की श्रेया ने स्वर्ण, सांगला की समायरा ने रजत तथा सांगला की लक्षमी ने कांस्य पदक जीता। 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में निचार की राधिका ने स्वर्ण पदक, सांगला की रीतिका ने रजत तथा सांगला की नेहा ने कांस्य पदक जीता। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला की अनुसूया ने स्वर्ण तथा आकांक्षा ने रजत पदक जीता।
आयोजित बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता के यूथ वर्ग (बाॅयज) के 48 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में सांगला के जतिन ने स्वर्ण, निचार के इशांत ने रजत तथा सांगला के जीवनदार व सापनी के कपिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में निचार के अभिषेक ने स्वर्ण पदक, सांगला के विजय ने रजत पदक तथा सांगला के सुशील व निचार के सनी ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस अवसर पर बाॅक्ंिसग प्रतिभागियों सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

केन्द्र ने प्रदेश के लिए SDRF की द्वितीय किश्त 171.20 करोड़ जारी की

Thu Sep 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) 2022-23 की दूसरी किश्त के रूप में 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने यह किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था।मुख्यमंत्री नेे […]

You May Like

Breaking News