file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

केन्द्र ने प्रदेश के लिए SDRF की द्वितीय किश्त 171.20 करोड़ जारी की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) 2022-23 की दूसरी किश्त के रूप में 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने यह किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था।
मुख्यमंत्री नेे एसडीआरएफ की दूसरी किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश सरकार द्वारा भी 10 प्रतिशत यानि 19.20 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस तरह राज्य आपदा राहत निधि की द्वितीय किश्त 190.40 करोड़ रुपये हो जाएगी।

इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के दृष्टिगत प्रभावितों की सहायता के लिए समुचित सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

इससे अन्य राहत एवं पुनः निर्माण कार्य भी सुचारू रूप से चलाए जा सकेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने किया हुकम चंद संगील की पुस्तक "माँ बाड़ी दुर्गा की महिमा" का विमोचन

Thu Sep 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी दौरे के दौरान आनी के मशहूर शहनाई वादक हुकम चन्द संगील द्वारा लिखित पुस्तक “माँ बाड़ी दुर्गा की महिमा” का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने इस मौके पर पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखक हुकम चन्द संगील को बधाई […]

You May Like

Breaking News