IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अंतरिम लाभांश के रुप में 179.35 करोड़ रुपए अदा किए

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की निदेशक गीता कपूर ने निगम के लाभांश का 179 करोड़ 35 लाख 25 हजार, 160 रुपये का एक चैक यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया।एसजेवीएनएल के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

\"\"


एसजेवीएन के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, श्री नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अंतरिम लाभांश के रूप में 179.35 करोड़ रुपए अदा किए हैं । हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री, श्री जयराम ठाकुर को अंतरिम लाभांश का चेक एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), श्रीमती गीता कपूर ने मुख्य् महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री डी. पी. कौशल तथा मुख्य महाप्रबंधक (वित्त), श्री डी. दाश की उपस्थिति में भेट किया l
इस अवसर पर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नंद लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 668.07 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अंतरिम लाभांश के रूप में 400.32 करोड़ रुपए अदा किए हैं तथा पब्लिक शेयरधारकों को अंतरिम लाभांश के रूप में 88.40 करोड़ रुपए अदा किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार की कंपनी में 26.85%, भारत सरकार की 59.92% तथा जनता के पास बाकी की 13.23% शेयरहोल्डिंग है।
शर्मा ने आगे बताया कि एसजेवीएन आज तक हिमाचल प्रदेश सरकार को 1055.01 करोड़ रुपए के इक्विटी के लिए कुल 1891.23 करोड़ रुपए का लाभांश अदा कर चुका है। जबकि, आज तक कंपनी अपने शेयरधारकों को 7356.56 करोड़ रुपए लाभांश के रूप में अदा कर चुकी है। एसजेवीएन वित्तीय वर्ष (2019-20) के लिए निर्धारित 9100 मिलियन यूनिट बिजली के उत्पादन के एमओयू लक्ष्य की तुलना में 9670 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना सहायता के लिए देश के सभी राज्यों द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित, कोई हिमाचली वहां हैं तो करें सम्पर्क- जानें किस राज्य का क्या नम्बर

Wed Apr 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन की अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश के जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मिलती रहे। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित और क्रियाशील […]

You May Like

Breaking News