सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य ₹50/- किलो निर्धारित, संयुक्त किसान मंच ने फैसले का किया स्वागत, कांग्रेस ने बताया नाकाफी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपये प्रतिकिलो तय किया है।

इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र ने आयात नीति में संशोधन कर 50 रुपये न्यूनतम आयात मूल्य तय किया है।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि विदेशी सेब के कारण हिमाचल के सेब उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईरान का सेब भारत में औसतन 20 से 25 रुपये के दाम पर आयात होता था।

इससे प्रदेश के बागवानों को काफी नुकसान होता था वह पिछले 3 सालों से आयात मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वह केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसे सौ फीसदी करेगी।

वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को नाकाफी बताया है। हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि यह फैसला स्वागत योग्य है लेकिन यह बढ़ोतरी उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए।

सरकार ने ₹50 से कम मूल्य के सेब को तो सुरक्षित कर लिया है लेकिन इससे अधिक के सेब को भी सरंक्षित करने की जरूरत है। आज बाजार में सेब 100 से 120 प्रति किलो बिक रहा है। न्यूनतम आयात मूल्य को बढ़ाकर सौ रुपए किया जाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

जल प्रकृति का एक मुख्य घटक, आनी में छेड़ा जल जागरूकता अभियान -किशोर शर्मा

Wed May 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जल प्रकृति का एक मुख्य घटक है और इसके बिना जीवन की कल्पना सम्भव नहीं है। जबकि स्वच्छ जल शरीर को सदा स्वस्थ रखता है। यह बात जल शक्ति मण्डल आनी के अधिशासी अभियंता ई. किशोर शर्मा ने यहाँ एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News