IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

भाजपा ने 3 टुकड़ों में बांटा रामपुर बुशहर, नरेश चौहान रामपुर, जीया लाल लंबरदार ननखड़ी और महेंद्र सराहन के मंडल अध्यक्ष बने

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

संगठन की दृष्टि से हिमाचल भाजपा ने रामपुर बुशहर और आनी मंडल को 3-3 टुकड़ों में बांटकर कार्यकर्ताओं को रिझाने का प्रयास किया है। अब दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक एक नहीं बल्कि 3-3 मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणियां होंगी।

इसी कड़ी में आज दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मंडलाध्यक्षों के चुनाव करवाएं गए और घोषणा कर दी गई है।

रामपुर बुशहर मंडल में नरेश चौहान होंगे नए अध्यक्ष

रामपुर बुशहर मंडल में नरेश चौहान नए अध्यक्ष होंगे। नरेश 1998 में सक्रिय राजनीति में आए और बीजेपी को ज्वॉइन किया। वह भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर में बूथ अध्यक्ष से लेकर ग्राम केंद्र अध्यक्ष तक पार्टी का कार्य करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर में कोषाध्यक्ष मण्डल में महामंत्री जिला में सचिव और दो बार प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य भी रहे।

नरैण पंचायत में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी नरेश चौहान के नाम रहा और फिर हिमफैड में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी।

जीया लाल लंबरदार होंगे भाजपा मंडल ननखडी के अध्यक्ष

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति रामपुर और ननखड़ी में होगा जो लाल टोपी पहने जीया लाल लंबरदार को नही जानता होगा। जीया लाल का राजनीतिक सफर 1998 में थैली चकटी ग्राम केंद्र के अध्यक्ष से शुरु हुआ।

इसके बाद वह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल रामपुर में सचिव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल रामपुर में उपाध्यक्ष, जिला महासु में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा मीडिया सह प्रभारी के पद पर सेवाएं दे चुके है और वर्तमान में प्रधान ग्राम पंचायत शोली में सेवारत है।

महेंद्र सिंह होंगे भाजपा मंडल सराहन के मण्डल अध्यक्ष

वहीं महेंद्र सिंह को भाजपा मंडल सराहन के मण्डल अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया हैं।

रामपुर बुशहर मंडल से सराहन और ननखड़ी को नया मंडल बनाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPMC की CA भंडारण क्षमता 2 साल में हुई दोगुनी, 8260 मीट्रिक टन हुई, MIS के 150 करोड़ जारी- CM

Tue Dec 17 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्षम नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की नियंत्रित वातावरण भंडारण (सीए स्टोर) क्षमता को पिछले दो वर्षों के दौरान दोगुना किया गया है। राज्य में 7 सीए स्टोर में कुल भंडारण […]

You May Like

Breaking News