file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल प्रदेश में 31 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सभी बंदिशें रहेगी जारी, कैबिनेट में नई एक्ससाइज पॉलिसी को मंजूरी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अद्यक्षता में पीटरहॉफ में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुये है। कोविड की संकट की स्थिति को देखते हुए 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। मंत्रिमंडल ने नई एक्ससाइज पॉलिसी व टोल पालिसी को मंजूरी दी है।

वीओ,,,निर्णयों की जानकारी देते हुए मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में कोविड को लेकर प्रस्तुति दी गई। जिसमे कोविड की स्थिती को लेकर चर्चा हुई है। कोविड केसेस पिछले एक हफ्ते से कम हुई है लेकिन मृत्यु दर कम नही हुई।

ऐसे में कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक जारी रहेगा। सभी बंदिशें यथास्थिति में जारी रहेगी। कोविड कि तीसरी लहर को देखते हुए मंत्रिमंडल ने निर्णय लिये है। 34 एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रोफेसर अस्सिटेंट आईजीएमसी व टांडा में 5 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने सवास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए कई प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग में 20 पद ड्राइवर के व 3 नए निगमो में 33 पद भरने की मंत्री मण्डल ने स्वीकृति दी है।

इसके अलावा कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की नई एक्ससाइज व टोल पालिसी को मंजूरी दी है। यह पॉलिसी स्थितियां सामान्य होने की अवस्था मे जून से लागू किया जाएगा अन्यथा इसे जुलाई से लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने हिमाचल भू- जोत अधिनियम 1971 में संशोधन किया गया है। इसमे एक निश्चित सीमा है जिसमे किसी को एक निश्चित निजी भूमि ही रखने का अधिकार है। चाय बागानों को इसमे पहले छूट दी गयी थी। इसके बाद यह विधानसभा में जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- कर्फ़्यू के बीच विधायकों को मिली झंडी, आसानी से पहचानेंगे लोग- लाल बत्ती उतरने से थे निराश

Mon May 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मंत्रिमण्डल ने पूरे प्रदेश में पहले से लगाई गई सभी पाबंदियों सहित कोरोना कफ्र्यू 31 […]

You May Like

Breaking News