IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर के ध्रुव शर्मा को सौंपी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कमान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
ध्रुव शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह , लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अध्यक्ष केहर सिंह खाची व स्थानीय विधायक का आभार जताया।

ध्रुव शर्मा ने कहा कि पिछले 18 सालों से संगठन के प्रति वफादारी व कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से लेकर युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के विभिन्न पदों में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया है।

ध्रुव शर्मा ने कहा कि पिछले 5 साल में विपक्ष की आवाज को भी रामपुर बुशहर में मजबूत रखा गया है। इसमें कोई दो राय नहीं बुशहर की हर समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े ध्रुव शर्मा का इतिहास प्रदेश के युवा पार्षद में गिना जाता है।

जमीनी स्तर से जुड़कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से स्थानीय जनता को अवगत करवाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना रहेगा मुख्य लक्ष्य रहेगा। कई मर्तबा उप मंडल अधिकारी द्वारा ध्रुव शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने पर भी सम्मानित किया गया है।

रामपुर कांग्रेस के प्रवक्ता रहे ध्रुव शर्मा विपक्ष में रहकर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं आए दिन भाजपा में निशाना साधने वाले ध्रुव शर्मा को प्रदेश के अंदर विभिन्न चुनावों में कार्य करने का भी मौका मिला है।

बात नगर निगम सोल। की हो या मंडी लोकसभा की संगठन के प्रति हमेशा मेहनत करने को तैयार रहते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आज दोपहर दो बजे होगी शुरू

Mon Apr 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर हंगामा हो सकता है। सदन में प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू इस योजना को बंद करने का प्रस्ताव रखेंगे। इसे लेकर बुधवार को भी सदन में […]

You May Like

Breaking News