NPS कर्मचारी महासंघ ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, उन्हीं का पोर्ट्रेट भेंट कर जताया OPS कर लिए आभार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रियंका गांधी से शिमला में मिला। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी क्रमिक अनशन के दौरान सोलन में आई थी।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की गारंटी कर्मचारियों को दी थी जिसके बाद उन्होंने जनसभा में भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया l पुरानी पेंशन बहाली को पहली गारंटी के रूप में रखने के लिए प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों से जो वादा किया था।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा किया । आज कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हुई है जिसके लिए कर्मचारी सदैव उनके ऋणी रहेंगे ।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं का भी धन्यवाद किया।

इस मौके पर संगठन महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ, जिला कांगड़ा अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास, जिला चंबा अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, जिला शिमला के अध्यक्ष श्री कुशाल शर्मा, जिला हमीरपुर अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सफी मोहम्मद, राज्य उपाध्यक्ष उत्तमचंद, जिला चंबा महासचिव विजय, जिला कांगड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष, राज्य मुख्य प्रवक्ता अनिरुद्ध गुलेरिया, राज्य अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा, अमर, जयकिशन, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या, उमेश राणा इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

कीरतपुर-मनाली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित होंगे तीन नए ट्रैफिक-कम- टूरिस्ट-पुलिस स्टेशन- मुख्यमंत्री

Sun May 14 , 2023
सुचारू यातायात संचालन तथा दुर्घटना इत्यादि की संभावनाएं न्यून करने के लिए होगा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग एप्पल न्यूज, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गत शनिवार को कीरतपुर-मनाली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई।  मुख्यमंत्री ने कहा […]

You May Like