HRTC चालक व परिचालकों के ओवरटाइम व रात्रि भत्ते के लिए 4.50 करोड़ जारी, HRTC ड्राइवर यूनियन ने जताया सरकार का आभार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को उनके भत्तों का भुगतान नहीं किया गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह राशि आवंटित कर अपने वायदों को पूरा करने की प्रतिबद्धता निभाई है।


अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने पिछले माह उनसे भेंट कर उनकी मांगों, विशेष रूप से ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान पर चर्चा की थी।

सरकार ने अपना वायदा निभाते हुए इन भत्तों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को लाभान्वित करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त भी जारी की गई है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों का  कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के दृष्टिगत हर संभव प्रयास करेगी।

HRTC ड्राइवर यूनियन ने जताया सरकार का आभार
सरकार के इस फैसले से एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने सरकार का आभार जताया है।

ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो किस्तों में 11 करोड़ देने की बात की थी जिसमें से साढ़े चार करोड़ जारी कर दी गई है।

सरकार ने जल्द 3% डीए देने की भी बात कही थी उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द दिया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से उनकी सारी मांगों को पूरा करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

नूरपुर बना "अवैध शराब" का गढ़, राजस्व जिला नूरपुर में 43,000 लीटर अवैध शराब जब्त

Fri Jun 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राजस्व जिला नूरपुर की आबकारी टीम ने एक जून, 2023 को उलेहिरया खानपुर, गंगवाल, भोगरा तथा मिलवां में छापेमारी के दौरान 13000 लीटर कच्ची लाहन जब्त कर नष्ट की। कुछ दिन पहले भी इसी तरह नूरपुर टीम द्वारा 30000 लीटर कच्ची लाहन को जब्त कर नष्ट की […]

You May Like