प्रवीण कुमार शर्मा ने CM को लिखा पत्र- सरांढा (पंडोह) और सकरोहा के बीच बनाएं फोरलेन टनल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी
गत विधानसभा चुनावों मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ चुके पूर्व भाजपा प्रदेश सचिव व मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे सरांढा (पंडोह) और सकरोहा के बीच फोरलेन टनल बनाये जाने की वकालत की है।
उन्होंने मुख्यमन्त्री को लिखे अपने पत्र मे कहा है कि मंडी के बीच चल रहे फोरलेन के निर्माण से पहाड़ लगातार दरक रहे हैं चार मील से लेकर सात मील का क्षेत्र पिछले चार वर्षों से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, प्रशासन के लिए बहुत बड़ी समस्या का कारण बन गया है।

आये दिन कोई न कोई दुर्घटना इस क्षेत्र मे हो रही है और जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है उस से यह प्रतीत होता है की आगामी दो वर्षों मे भी यह फोरलेन नहीं बन पायेगा और अगले छः सात वर्ष पहाड़ी को सेटल होने मे लग जायेंगे।

इस बरसात ने तो यह साबित कर दिया है कि इस क्षेत्र मे फोरलेन का बनाना खतरे से खाली नहीं होगा और भविष्य मे भी बड़ी दुर्घटनाओं का अंदेशा हमेशा बना रहेगा।

इसलिए क्यों ना वैकल्पिक मार्ग के बारे मे अभी से योजना बना कर उस पर कार्य किया जाए।
उन्होंने अपने पत्र मे कहा कि जैसी की मुख्यमन्त्री की भी राय है कि सुरंगों के निर्माण से पर्यावरण की भी रक्षा होती है और समय भी बचता है तो यह बेहतर होगा कि चार मील से लेकर सात मील के क्षेत्र को डबल लेन ही रहने दिया जाए।

सकरोहा जो बल्ह विधानसभा क्षेत्र मे पड़ता है से सीधे टनल सरांढा ( पंडोह) मे निकाली जाये। गूगल मैप के अनुसार सरांढा और सकरोहा के बीच लगभग पांच कि.मी.की दूरी है।

हो सकता है जब वास्तविक सर्वे करवाया जायेगा तो किसी दो अन्य स्थानों पर सुरंग की दूरी इस से भी कम आये।
प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से चंडीगढ़ और कुल्लू की दूरी मे लगभग 25 कि.मी. का अन्तर आयेगा जिस से ने केवल अरबों रुपयों की बचत हो पायेगी।

बल्कि जिला कुल्लू, लाहुल और पांगी के पर्यटन को भी नयें पंख लगेंगे और सबसे अधिक लाभ भारतीय सेना को पहुंचेगा जिसे सीमाई क्षेत्र मे पहुँचने के लिए पूर्व की तुलना मे एक घंटा कम समय लगेगा। और जनता को हमेशा के लिए राहत मिल जायेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM और प्रियंका गांधी ने कुल्लू में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, प्रियंका ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से किया आपदा का सामना

Tue Sep 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश […]

You May Like

Breaking News