file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू जलोड़ी जोत के घियाघी में टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटना में 7 कई मौत 10 घायल, CM ने जताया शोक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू/ शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिला के जलोड़ी जोत के समीप घियाघी में एक टैम्पो ट्रैवलर की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु और दस अन्य घायल हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिये।

मुख्यमंत्री ने जिला एवं अस्पताल प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों को श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की लापता, किडनैपिंग की आशंका, मामला दर्ज- तलाश जारी

Mon Sep 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला शहर के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी नाबालिग बेटी बीती रात करीब 11 बजे कमरे से कहीं बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं […]

You May Like

Breaking News