IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में एक बेटी होने पर दो लाख और दूसरी बेटी पैदा होने पर सरकार देगी एक लाख

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर आज शिमला दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की।

दो दिन की कार्यशाला के दौरान कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और इस एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर मंथन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बड़ी घोषणा की है कि अब एक बेटी के जन्म पर दो लाख और दूसरी बेटी के जन्म पर एक लाख रूपया सरकार देगी।

सीएम ने कहा कि देश में लिंगानुपात में तीसरा स्थान हिमाचल का है।आज पंचायती राज संस्थाओं में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। महिलाओं के राजनीति में आने के कारण भ्रूण हत्या में कमी आई है।

महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसके एक बेटी होगी उसे दो लाख इंसेंटिव दिया जाएगा दूसरी बेटी होने पर एक लाख की मदद सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच न हो इसके लिए सख्ती की जरूरत हैं। जनजातीय महिलाओं को जमीन का हक नहीं दिया जाता है उन्हे कैसे ज़मीन का हक और शादी की उम्र को कैसे बढ़ाया जा सकता है सरकार इस पर विचार कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा में सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाएगी प्रदेश सरकार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में "भूकम्प और भू-स्खलन जैसे भौगोलिक खतरों से उत्पन्न चुनौतियां" विषय पर आयोजित कार्यशाला में CM बाेले

Fri Oct 6 , 2023
आपदा से बचाव के लिए नियमों और मानवीय स्वभाव में बदलाव की जताई आवश्यकताप्रदेश में अत्याधिक बादल फटने की घटनाओं के व्यापक अध्ययन का आग्रह कियाएप्पल न्यूज, शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कड़ा […]

You May Like

Breaking News