आनी की “महानाटी” में बिखरी लोक संस्कृति की अनुपम छटा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

आनी में 2 नबम्बर से आयोजित तीन दिवसीय लवी मेला  सिराज उत्सव के दूसरे दिन शुक्रबार को दिन के मेले में एसएमएस चवासी के मशहूर लोक गायक संजय व श्याम ने जहाँ अपने दिलकश पहाड़ी गानों और नाटीयों से मेले में खूब चार चाँद लगाए।

वहीं विभिन्न क्षेत्रों से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर आईं महिलाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोक संस्कृति की खूब छटा बिखेरी। महिला मण्डल गोहाण की महिलाओं द्वारा प्राचीन विलुप्त होती  संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति व नृत्य ने सबका मन मोहा।

इस प्रस्तुति पर खुश होकर मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत ने अपनी ओर से महिलाओं को पांच हजार रु की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस कार्यक्रम मे ग्रामीण बैंक श्बाड के गणेश मुख्यतिथि रहे।

दिन के मेले में 20 महिला मंडल की महिलाओं सहित मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा तथा अन्य सदस्यों व आम लोगों ने महानाटी में भाग लेते हुए।

लोक गीतों पर नाटी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति से लवी मेला सिराज उत्सव को यादगार बनाया। महा नाटी की प्रस्तुति ने मेले में लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

मेयर सुरेंद्र चौहान की पहल पर 6 नवंबर को एक मंच पर जुटेंगे वर्तमान एवं पूर्व मेयर

Sat Nov 4 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला नगर निगम शिमला ने 6 नवंबर को पूर्व महापौर और उपमहापौर का सम्मेलन बुलाया है। इस सम्मेलन में पूर्व महापौर और उप महापौर व शहर के प्रबुद्ध जनों से शहर के विकास व नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सुझाव लिए जाएगे। नगर निगम शिमला के […]

You May Like

Breaking News