IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के उर्नी में 60 लाख से बने नवनिर्मित विष्णु मंदिर का किया उद्घाटन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

जिला किन्नौर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श जिला बनाने के कड़े प्रयास किए जा रहे सुनिश्चित – जगत सिंह नेगी

एप्पल न्यूज, किन्नौर

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के निचार मंडल के तहत उर्नी ग्राम पंचायत में लगभग 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विष्णु मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देवता जी के सामने शीश नवाया और स्थानीय लोगों को मंदिर निर्माण की बधाई दी।
राजस्व मंत्री ने इस दौरान उर्नी पंचायत के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी और लोगों की जायज मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंदों व पात्र लोगों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं तथा पूर्ण प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श जिला बनाने के कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिला के लोगों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वह दिन रात प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की लोगों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि लोगों को लाभान्वित कर उन्हे हर मूलभूत सुविधा प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिमाचल ने दी गुरु नानक जयन्ती पर बधाई

Mon Nov 27 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु […]

You May Like

Breaking News