file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में, राहुल की यात्रा मील पत्थर, लोकसभा चुनाव जीतेगी, 16 को शिमला में बनेगी रणनीति- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मनीपुर से शुरू होगी जो 20 मार्च को मुंबई में सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा पूर्व में भारत जोड़ो यात्रा की तरह मील का पत्थर साबित होगी।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। 

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को राजीव भवन  शिमला में सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों व अग्रणी संगठनों के प्रदेश प्रमुखों की लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर  एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीगण, कांग्रेस विधायक बुलाये गए है।

इसके अलावा पार्टी के उन नेताओं को भी बुलाया गया है जिन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों  पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा में जाने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भगवान श्रीराम सनातन धर्म मे आस्था रखने वाले सभी के है।

उन्होंने कहा कि इस पर कोई भी राजनीति नही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और हम सब देवी देवताओं की पूजा अर्चना  करते है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में हजारों देवी देवताओं के मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है जिसे वह अपना सौभाग्य मानती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी ब्लॉक के 40 मेधावी छात्रों और बेस्ट टीचर को मिला अवार्ड 

Thu Jan 11 , 2024
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी   हिम संस्कृति संस्था का वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह बुधबार को पुराना अस्पताल सभागार में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे  तहसीलदार आनी रमेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि  और समाज सेवी घनश्याम शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की […]

You May Like

Breaking News