IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- चुराह में नकरोड़-चरड़ा मार्ग पर चचोगा के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत एक घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चुराह चंबा

चंबा-चरड़ा मार्ग पर बघेईगढ़ के समीप चचोगा नामक स्थान पर कल एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ।

मृतकों की पहचान संदीप पुत्र राजबली निवासी गांव चरड़ा और स्वारू पुत्र गुलाम हुसैन गांव ज्यूरी डाकघर चरड़ा तहसील चुराह के रूप में हुई है। चालक सुरमू पुत्र हसनदीन गांव ज्यूरी हादसे में घायल हुआ है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कैंपर में पड़ोसी पंजाब से मवेशी लाए गए थे। जिन्हें चरड़ा में छोड़कर वापस आते समय गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतकों और घायल को खाई से निकाला।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे में दो लोगों की मौत और चालक के घायल होने की पुष्टि की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी "हिमाचल दिवस" की बधाई

Sun Apr 14 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचलवासियों को 77वें हिमाचल दिवस की बधाई दी है।राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात है। उन्होंने कहा कि सरल व मेहनतकश प्रदेशवासियों का राज्य के विकास में उल्लेखनीय […]

You May Like

Breaking News