राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने 5 दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला, राज्यपाल ने किया स्वागत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उनका भव्य स्वागत किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे शिमला से सटे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति के दूसरे आवास रिट्रीट में रुकेंगी।

राष्ट्रपति 5 मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी जबकि 6 को वे केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

7 को सुबह संकट मोचन व तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और दोपहर बाद मालरोड व रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति 8 मई को सुबह शिमला से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान दी रिट्रीट राष्ट्रपति निवास आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर करीब 1500 पुलिस जवानों और अधिकारियों का पहरा रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

यथा राजा तथा प्रजा, जैसा मुख्यमंत्री वैसे उनके नेता, राजीव बिंदल ने गिनाई कांग्रेस सरकार की 5 देन

Sat May 4 , 2024
बिंदल ने गिनाई कांग्रेस पार्टी की प्रदेश को 5 देन, कांग्रेस पर किया प्रहार एप्पल न्यूज, शिमला कांग्रेस ने जो अपना मेनिफेस्टो जारी किया है उसमें बहुसंख्यक वाद को प्राथमिकता देते हुए विशेष बल देने की बात की है जो कि बिल्कुल अमान्य है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव […]

You May Like

Breaking News