कांग्रेस ने CM सुक्खू के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले- सरकार गिराने वालों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई-CM

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

लोकसभा और छह उपचुनाव के नतीजो पर चिंतन मंथन के साथ ही आगामी तीन उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें तीन उपचुनाव में जीत की बिसात को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि विधायक दल ने प्रस्ताव पारित किया है कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ षडयंत्र रचने वालों के खिलाफ कार्यवाही तेज की जाए और जनता में जाकर इसके बारे में बताया जाए।

उन्होंने बताया कि बैठक में चार विधानसभा सीटों पर जीत को लेकर जनता का धन्यवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस का वोट 14 प्रतिशत बढ़ा हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेशाध्यक्ष के साथ टिकटों पर चर्चा कर घोषणा करेंगे। वहीं सीएम ने दिल्ली को पानी छोड़ने को लेकर कहा कि हमने पानी छोड़ा हुआ हैं। पानी हरियाणा से होकर दिल्ली जाएगा।

प्रदेश ने कोई पानी रोक कर नहीं रखा है। दिल्ली राजधानी है पानी देना हमारा दायित्व भी है। सुप्रीम कोर्ट में किसने गलत जानकारी दी इस बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

वहीं इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि कांग्रेस के सभी 38 विधायकों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त की हैं।

कांग्रेस के सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इनके नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा हैं। उन्होंने मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़नी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, चुनाव नतीजों पर हुआ मंथन, अनुराग ठाकुर बोले- दायित्व में होता रहता है बदलाव

Thu Jun 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में हुआ, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई।  कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग […]

You May Like

Breaking News