एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान हुआ। टाशीगंग में तापमान माइनस 16 होने के बाबजूद मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। यहां पर कुल 47 मतदाता थे । यहां पर 29 पुरुष, 18 महिला मतदाता थे। इनमें से सभी मतदाताओं ने मतदान […]
विशेष ख़बर
एप्पल न्यूज़,शिमला मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन में 3047 दृष्टिबाधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दृष्टिबाधित मतदाताओं को मतदान के दौरान सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश […]
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में ली बैठक में सभी विभागों के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया की उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 68 […]
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने 30 अक्तूबर, 2021 को मंडी लोकसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किन्नौर, लाहौल-स्पीति व कुल्लू जिला और चम्बा जिला के उप-मंडल पांगी का दौरा […]
एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल की ट्रैकिंग पर निकले 11 पर्वतारोहीयों में से लापता 4 पर्वतारोहीयों में से 2 पर्वतारोहियों के शवो को आई टी बी पी व पुलिस दल द्वारा गत दिवस सांगला लाया गया था जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। यह जानकारी देते उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि इन दोनों की पहचान कर ली गई है जिनमे मे एक उतरकाशी व दूसरा पश्चिम बंगाल से सम्बंधित था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा आज एक शव वाहन द्वारा उतरकाशी को भेज दिया गया है।जहाँ उसे जिला प्रशासन उतरकाशी को सौंपा जाएगा । जब कि दूसरा शव वाहन द्वारा शिमला भेजा गया है जिसे शिमला में मृतक के परिजनों को सौंपा जायेगा। अपूर्व देवगन ने बताया कि अभी भी लापता 2 पर्यटको की तलाश आई टी बी पी के जवानों द्वारा जारी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों उतरकाशी से छितकुल के लिये 11 पर्वतारोही ट्रेकिंग पर निकले थे जो बर्फबारी के कारण लमखंगा दर्रे में फंस गये थे जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सेना के हेलीकॉप्टर व आई टी बी पी के जवानों की सहायता से राहत व बचाव कार्य आरम्भ किया था। सेना व आई टी बी पी के जवानों ने 21 अक्टूबर को दो पर्यटकों को सुरक्षित ढूंढ निकाला था इसी दौरान उन्हें अलग अलग स्थानों पर 5 ट्रेकरों के शव ढूंढ निकलने में सफलता मिली थी। जबकि 4 पर्यटक लापता थे। जिनमे राहत व बचाव दल को 22 अक्तुबर को 2 शव ढूढ़ निकालने में सफलता मिली थी ।अभी भी दो पर्यटक लापता हैं जिनकी राहत व बचाव दल द्वारा तलाश जारी है




