file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह ने चंबा के हिक्किम नाला में 3 करोड़ से बनने वाले पुल की रखी आधारशिला 

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

विद्युत उपकेंद्र ड़ल्ली में स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए जाएं  उपकरण —विक्रमादित्य सिंह

चोली-क्वारसी संपर्क सड़क  मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल  निर्माण की आधार शिला रखी। 

एप्पल न्यूज, चम्बा

विक्रमादित्य सिंह ने जन समस्याओं का समाधान करते हुए हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिकारियों को   ड़ल्ली गांव में  निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र  से  क्षेत्र के लोगों  को विद्युत आपूर्ति  उपलब्ध करवाने के लिए 33  केवीए  क्षमता के आवश्यक उपकरण स्थापित करने को कहा। 

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को  कुलेठ  घार में भूस्खलन  के स्थाई समाधान को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत  कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया । साथ में उन्होंने  अंदरलाग्रां पुल निर्माण को लेकर भी विभागीय प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए । 

विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लामू  में  अतिरिक्त भवन बनाने तथा रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने इस दौरान  निर्माणाधीन ज्युरा पुल का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए । 

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री का इस  दौरान खड़ामुख, गरोला, ज्युरा, लामु तथा हिलिंग गांव में स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह  भरमौरी,  वरिष्ठ प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी,सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत  भरमौरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रह्मानंद ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला युवा कांग्रेस कमेटी  सुनाभ सिंह पठानिया,  एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, हमींदर् चौणा, सहायक अभियंता तेजू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजस्व मंत्री ने समेज पहुँच कर लिया प्रभावित क्षेत्र का जायजा, SDM निशांत तोमर ने सुबह 6 बजे से संभाला मोर्चा

Fri Aug 2 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहरराजस्व, बगवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने देर सायं रामपुर पहुँच कर समेज में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की।उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क सहित सभी मूलभूत […]

You May Like

Breaking News