IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

शिमला DSP का रीडर “रिश्वतखोर”, विजिलेंस की SIU ने पकड़ा

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला में पुलिसकर्मी को रिश्वत के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शिमला के SP कार्यालय में DSP ऑफिस के रीडर पद पर तैनात एक कांस्टेबल को रिश्वत के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

घटना दो दिन पूर्व की है। रीडर ने एट्रोसिटी एक केस को रफा-दफ़ा करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मोटी रकम की मांग की थी।

इस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को इसकी सूचना दी। जिसकी प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूचना के अनुसार आरोपी की पहचान कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस ने आरोपित को कड़ी पूछताछ के बाद कोर्ट मे पेश किया जहाँ से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा ने मंडी से शुरू किया सदस्यता अभियान, हिमाचल में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Fri Aug 23 , 2024
एप्पल न्यूज, मंडी भाजपा हिमाचल प्रदेश की सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय सुंदरनगर ने किया गया।इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, […]

You May Like

Breaking News