file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिमला से दूसरे जिलों में शिफ्ट किए जाएंगे कुछ कार्यालय, मंत्रियों और अधिकारियों के मकान होंगे “ईयर मार्क”- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला में जनसंख्या के दबाव को कम करने के लिए यहां से कुछ कार्यालयों को दूसरे जिलों में शिफ्ट किया जाएगा।

इससे एक ओर जहां शहर से दबाव कम होगा, वहीं कर्मचारियों की भी आवास की समस्या का समाधान भी होगा।

यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को विधानसभा में विधायक संजय रतन के सवाल के जवाब में कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे कई भवन खाली पडे हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं हो रहा है और कार्यालय शिफ्ट करने से वे इस्तेमाल में आएंगे।

वहां पर इन कार्यालयों को शिफ्ट किए जाने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी होने के कारण सभी विभाग यहां पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में सरकारी आवास बनाने के लिए जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को घर देने के लिए इसकी सूची बनी हुई है।

यहां पर इस समय 47 मकान खाली हैं, लेकिन ये अभी रहने योग्य नहीं हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के मकान को इयर मार्क किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी मकान इयर मार्क किए हैं। सरकार हाईकोर्ट से बात कर उनके पास खाली सरकारी आवासों को सरकार को देने को लेकर बात करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मंत्रियों और अधिकारियों को मकान नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द मकान दे दिए जाएंगे। इनके मकान को इयर मार्क किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़े ठेकेदारों के साथ डील करके शराब घोटाला कर रही है सुक्खू सरकार- जयराम

Fri Aug 30 , 2024
सांठ-गांठ से रिज़र्व प्राइस के नीचे हुए ठेके की नीलामी, बड़ी यूनिट बनाकर किया बड़ा घोटाला आबकारी से हुई आय के मामले में सरासर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू अगर मुख्यमंत्री कोविड काल में शराब के राजस्व की तुलना कर रहे हैं तो उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दे शिमला: नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like

Breaking News