राष्ट्रीय किसान कांग्रेस 19 अक्तुबर को नालागढ़ में करेगी “किसान सम्मान समारोह”

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के सह समन्वयक जितेंद्र कँवर ने जानकारी दी कि 19 अक्तूबर को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के द्वारा किसान सम्मान समारोह नालागढ़ में होना तय हुआ है।

उन्होंने ये बताया की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककर्जन खडगे के दो साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की ओर से इस दिवस पर किसान सम्मान समारोह मनाएगी।

इस दिन पूरे देश के उन किसानों एवं बागवानों को सम्मानित करेगी जिन्होंने अपना योगदान किसानों की दशा को बेहतर बनाने में दिया है।

19 अक्टूबर का ये समारोह राष्ट्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खेड़ा के नेतृत्व में होगा जिसे पेश करने की ज़िम्मेवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला की होगी और इसके समन्वयक नालागढ़ से रवि शर्मा जो राष्ट्रीय सह समन्वयक होंगे और सह समन्वयक हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा होंगे।

उन्होने ये भी बताया की इस होने वाले समारोह के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता और थिओग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर प्रदेश से मुख्य तौर पर आमंत्रित होंगे।

हिमाचल किसान कांग्रेस इन सभी को आज ये निमंत्रण पत्र अध्यक्ष सोहन वर्मा की अगुवाई में देगी। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी दिवाली से पहले बना दी जाएगी।

इसके लिए अध्यक्ष सोहन वर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों को आदेश दे दिए हैं। उन्होंने सभी किसानों और बागवानों से 19 अक्तूबर को होने वाले किसान सम्मान समारोह में उपस्थित होने के लिए भी आग्रह किया।

इस दौरान हिमाचल किसान कांग्रेस के संगठन महासचिव पूर्ण चंद, महासचिव प्रशासन बीएस चौहान, उप प्रधान बलवीर रचयक, सचिव खेम सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

उपमुख्यमंत्री ने कुल्लू में 18.20 करोड़ की पेयजल योजनाएं की लोकार्पित, 6 पंचायतों के 11 हजार लोग होंगे लाभान्वित

Tue Oct 15 , 2024
जल शक्ति विभाग की चल रही परियोजनाओं के लिए 3 करोड़ की घोषणा एप्पल न्यूज, कुल्लू उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू प्रवास के दौरान सुमा में लगभग 18 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित […]

You May Like

Breaking News