file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

BJP सक्रिय सदस्यता अभियान की दृष्टि से जिला स्तर पर अपील समितियों का हुआ गठन- सिकंदर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री डाॅ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेशभर में चल रहा है।

उन्होनेें बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान की दृष्टि से जिला स्तर पर अपील समितियों का गठन किया गया है। यदि जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान की दृष्टि से कोई विषय आएगा तो उस विषय के निष्पादन के लिए प्रत्येक जिला में दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इसके अनुसार राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा इंदू गोस्वामी व पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर को जिला चम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा को जिला कांगड़ा, पूर्व विधायक जियालाल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र चैधरी को जिला नूरपुर, प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा को जिला देहरा, प्रदेश सचिव विशाल चैहान एवं प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल को जिला पालमपुर, प्रदेश सह मीडिया संयोजक अमित सूद एवं प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा अखिलेश कपूर को जिला लाहौल स्पिति, पूर्व जिलाध्यक्ष मण्डी रणवीर सेन एवं प्रदेश महामंत्री अनु0जाति मोर्चा चेतराम को जिला कुल्लू, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर को जिला मण्डी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत शर्मा एवं प्रदेश संयोजक पंचायतीराज प्रकोष्ठ अमर ठाकुर को जिला सुंदरनगर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा तिलक राज एवं पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक घनश्याम शर्मा को जिला हमीरपुर, पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी एवं प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा संजीव ठाकुर को जिला ऊना, प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा एवं प्रदेश सह मीडिया संयोजक रजत ठाकुर को जिला बिलासपुर, प्रदेश मीडिया सह संयोजक प्यार सिंह एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा को जिला सोलन, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र परिहार को जिला सिरमौर
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश सचिव डाॅ0 संजय ठाकुर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा को जिला महासू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशु भाई धर्मा एवं प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रो0 रविन्द्र ठाकुर को जिला शिमला तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पुरषोतम गुलेरिया एवं प्रदेश कार्यसमिति नरेश चैहान को जिला किन्नौर की अपील समिति का दायित्व दिया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर के माध्यम से की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री कर रहे निराधार बयानबाजी झूठ बोल जनता को कर रहे गुमराह- रणधीर

Fri Oct 25 , 2024
उपमुख्यमंत्री मुकेश विचार करो कि कहीं यह सब आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश तो नहीं शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री गण निराधार बयानबाजी कर देश और प्रदेश की जनता […]

You May Like

Breaking News