IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की शिमला रैली से भाजपा परेशान क्यों- भाजपा की तरह गाड़ियों में भर कर नहीं खुद के खर्चे पर आए थे कांग्रेस कार्यकर्ता- दीपक

4
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
भाजपा नेता कांग्रेस की शिमला रैली से बेचैन हैं और परेशानी में रैली को लेकर तर्कहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं।जिस तरह से पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का हजूम शिमला में देखने को मिला उससे भाजपा नेताओं का सकपकाना जायज़ है।यह कटाक्ष प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाजपा नेताओं पर किया।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा की तरह धनबल द्वारा प्रायोजित रैली नहीं थी। इस रैली में प्रदेश के सभी ब्लाकों से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता अपने संसाधनों से और अपने खर्चे पर शिमला पहुंचे थे।

दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है। भाजपा धनबल से भव्य आयोजन करके,प्रायोजित भीड़ इकट्ठी करके दिखावा करती है दूसरी ओर कांग्रेस सीमित साधनों का इस्तेमाल करके निस्वार्थ सेवाकर्मी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर काम करती है।

दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के धनबल पर जनबल भारी पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के आडम्बरों को समझ चुकी है।सरकार के झूठ और जुमलेबाजी का अब पर्दाफाश हो चुका है। दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुटता के साथ संघर्षरत है और आहे बढ़ रही है उससे निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कड़े सँघर्ष और आत्ममनोबल के बलबूते ही संगठन मजबूत हो रहा है।दीपक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का शिमला रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग-समर्थन की अपील करते हुए आगामी सँघर्ष में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया ताकि 2022 में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनाई जा सके।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, डीज़ल-पेट्रोल-रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी, किसानों की दुर्दशा,मध्यमवर्ग-छोटे व्यापारियों की अनदेखी से प्रदेश का हर वर्ग आहत है और आक्रोशित है ऐसे में भाजपा नेताओं को अब दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ लेना चाहिए कि जनता ने भाजपा को सत्ताच्युत करने का मन बना लिया है।
हि प्र कांग्रेस कमेटी

Share from A4appleNews:

Next Post

WCD के अधिकारी विभिन्न योजनाओं के विस्तार व प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से प्रयास करें- आदित्य

Fri Mar 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला महिला एवं बाल विकास से सम्बद्ध कार्यक्रमों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाआंे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय […]

You May Like

Breaking News