IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

दीपों के उत्सव “दीपावली” की प्रदेशवासियों व पाठकों को शुभकामनाएं

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभ कामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से त्यौहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों और मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने दीपों के उत्सव दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि दीपावली का यह उत्सव हमें अंधकार से दूर उजाले की ओर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करता है।

भगवान श्रीराम के वनवास के बाद उनके अयोध्या नगरी लौटने की खुशी में  मनाया जाने वाला यह उत्सव हमारे आपसी प्रेम व भाईचारे को भी मजबूत करता है।

www.a4applenews.com की ओर से समस्त पाठकों और शुभचिंतकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर CM ने स्व इंदिरा गांधी को की पुष्पांजलि अर्पित

Thu Oct 31 , 2024
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News