रफ्तार का क़हर- धर्मपुर में बेरहम इनोवा चालक ने 9 लोगों को कुचला, 5 मजदूरों की मौके पर मौत- 4 घायल असप्ताल में

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मपुर सोलन
सोलन जिला के धर्मपुर में मंगलवार सुबह दिल दहलाने वाला हादसा पेश आया। जहां पर एक ईनोवा गाडी ने करीब 9 मजदूरों को बेरहमी से कुचल डाला ।

इनमें से 5 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 घायलो की हालत नाजुक है जिनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद धर्मपुर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची व तुरंत घायलों को 108 की ईएमटी संगीता ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया ।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मजदूरी करते थे। यह हादसा लाम्बा अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के समीप हुआ ।

मृतको की पहचान गुडू यादव , राजावर्मा, निप्पु निसाद , मोती लाल यादव , सन्नी देवल ,के रूप में हुई है। वहीं दुर्घना को अंजाम देने वाली कातीलाना ईनोवा गाडी नम्बर एच पी 02 ए 1540 के चालक की पहचान राजेश सपुत्र प्रेम खरोली पोस्ट ऑफीस गडखल तहसील कसौली के रूप में हुई है।

अतिक्ति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला की रवितनया शर्मा के सर सजा "मिस नवी मुंबई"- 2023 की विजेता का ताज

Tue Mar 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, मुम्बई/शिमला हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रवितनया दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा […]

You May Like

Breaking News