file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

युवा मोर्चा ने शिमला में सरकार के खिलाफ निकाला “समोसा मार्च”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल के समोसे जांच प्रकरण को लेकर प्रदेश की पूरे देश में किरकिरी हो रही है इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा ने शेरे पंजाब से लोवर बाजार में समोसा जलूस एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों और प्लेटों पर समोसे रख इस प्रकरण की कड़ी निंदा की। इस मार्च का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज की अध्यक्षता में किया गया

इस उपलक्ष्य पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार की बुद्धि भी भ्रष्ट हो चुकी है। जहां प्रदेश की जनता परेशान है, युवा नौकरियों के इंतेज़ार में है, बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं की सरकार के प्रति आस कम हो रही है।

वहीं इस कांग्रेस सरकार को मुख्यमंत्री के समोसे गायब होने की चिंता सता रही है। ऐसी क्या नौबत आ गई कि मुख्यमंत्री के समोसे गायब होने पर सरकार को सीआईडी जांच बैठानी पढ़ गई ? क्या समोसे के साथ साथ सरकार की कोई कीमती चीज तो नहीं गायब हो गई ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पूरे देश में मजाक बन कर रह गया है और यह केवल कांग्रेस की सुख की सरकार के कारण हो रहा है, प्रदेश में कभी टॉयलेट टैक्स लगा दिया जाता है और कभी समोसे की जांच बिठा दी जाती है, हिमाचल में आखिर चल क्या रहा है?
तिलक ने कहा कि हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन का दौर चल रहा है और शायद सरकार को ओर से यह ही व्यवस्था परिवर्तन है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब हो चुकी है पर सरकार को मुख्यमंत्री के समोसे की पड़ी है, प्रदेश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आ रहा नशा हिमाचल की नई पौध को बर्बाद कर रहा है। कई स्कूली बच्चे भी ड्रग्स ले रहे हैं।

प्रदेश के 204 स्कूलों के साढ़े सात हजार छात्रों पर हुए सर्वे में 9.02 फीसदी किशोरों के इंजेक्शन से नशा लेने की बात सामने आई है।

नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती 15 से 30 साल के 1,170 युवाओं में से करीब 35% चिट्टे की लत के शिकार हैं। पर सरकार को इस बात की चिंता नहीं है।
प्रदर्शन में संजय सूद, कर्ण नंदा, सुनील धर, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, तरुण राणा, राजीव पंडित, हनीश चोपड़ा, कल्याण धीमान, राजू ठाकुर, रोहित सचदेवा, किमी, सन्नी लखनपाल, पिंकी गोयल, अभिमन्यु, अंकित उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

सिडनी में राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन पर कुलदीप पठानियां ने कहा "भारत दुनियां का जीता जागता राष्ट्र पुरूष"

Sat Nov 9 , 2024
एप्पल न्यूज, सिडनी/शिमला   सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स के सिडनी अन्तर्राष्ट्रीय कनवेंशन सैंटर  में 3 नवम्बर से आरम्भ हुए 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन का आज 8 नवम्बर, 2024 को समापन हो गया है। सम्मेलन में भाग लेते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि भारत दुनियां का जीता […]

You May Like

Breaking News