file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का “अर्बन नक्सलवाद” भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती, इससे बचना जरूरी- जयराम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हर दिन नया झूठ बोलते रहना मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार की असलियत: जयराम

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संगठन पर्व की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की महायुति को छप्परफाड़ जनादेश मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति में एक नया शब्द सामने आया है प्रो-इनकंबेंसी। यह शब्द, जो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं सुना गया, आज भाजपा की उपलब्धियों को परिभाषित करता है। गुजरात में तीन दशकों से कमल खिल रहा है।

मध्यप्रदेश में दो दशकों से भाजपा का वर्चस्व है और असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तथा गोवा में पिछले दो कार्यकाल से एनडीए की सरकारें सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। इस बार महाराष्ट्र की जनता ने भी भाजपा पर भरोसा जताते हुए दोबारा कमल खिलाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा हर दिन नया झूठ बोलते रहना, मुख्यमंत्री कांग्रेस परिवार की सच्चाई बन गई है। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। इसका रिमोट देश के बाहर है। इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है। हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी।

आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है। हमारे महानगरों ने विकास को चुना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है। विकास की बाधाओं को नकार दिया है।

आज का शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा भाजपा-एनडीए पर है। आज भाजपा देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है। निर्णय ले रही है।

हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के विकास में जुटा है। आप विश्वास इसको और मजबूत करता है। हमारे प्रतिनिधि विकास के संकल्प के प्रतिबद्ध हैं।

हमें सेवक बनकर देश के हर नागरिक की सेवा करनी है। उन सपनों को पूरा करना है जो देश की आजादी के मतवालों ने भारत के लिए देखे थे।

हमें मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है। केवल 10 सालों में हमने भारत को 11वीं से दुनिया की सबसे 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना दिया है।

वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। हम मिलकर आगे बढ़ेंगे। एकजुट होकर आगे बढे़ंगे। तो हर लक्ष्य पाकर रहेंगे। इसी भाव के साथ – एक हैं तो सेफ हैं – भारत माता की जय।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP के निशाने पर "विधानसभा अध्यक्ष", "सरकार के इशारे पर कर रहे काम"

Fri Nov 29 , 2024
सरकार ने विपक्ष के सवालों से बचने के लिए बुलाया मात्र चार दिनों का सत्र: रणधीर शर्मा प्रदेश की आर्थिक स्थिति ख़राब करने और कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति को भंग करने का जश्न मना रहे मुख्यमंत्री सुक्खु एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने […]

You May Like

Breaking News