file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने के संकल्प में सहयोग करे विपक्षी भाजपा अन्यथा लोग भी उन्हें माफ नहीं करेंगे- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के सदन से वॉकआउट पर सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि विपक्ष अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए सदन से बाहर चला गया। बीजेपी ने नियम 67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाया।

सरकार के प्रस्ताव का उद्देश्य भी आपदा पर चर्चा ही था, विपक्ष ने आपदा में काम तो किया नही ऐसे में अखबारों की सुर्खियों के लिए नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए। फिर चर्चा में भाग के लेने आ गए। भाजपा को लोगों को ठगना नहीं चाहिए।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदाग्रस्त लोगों को विशेष पैकेज लेकर आ रही है जिसमे आपदा प्रभावित लोगों को राहत दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने एक महीने की सैलरी आपदा राहतकोष में देने की बात की थी लेकिन आज तक नहीं मिली अब कल सैलरी देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि हम केंद्र से अनुदान की मांग करते रहेंगे क्योंकि हम संघीय ढांचे में रहते हैं, टैक्स में हमारा भी शेयर है। उन्होंने केंद्र से पूछा कि क्या हमारा कसूर यह है कि कांग्रेस की सरकार है।

सुक्खू ने कहा कि विपक्ष राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के हमारे संकल्प को पारित करने में सहयोग करें अन्यथा लोग भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे श्रेय नहीं चाहिए, हम उनके साथ हैं उन्हें ही श्रेय मिले हमारा काम लोगों की सेवा करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊर्जा नीति पर सत्ता पक्ष- विपक्ष में नोकझोंक, CM ने विपक्ष पर लगाया प्रदेश के "हितों को बेचने" का आरोप, विपक्ष बोला- भाजपा को "ठग" बोलने वाली कांग्रेस सरकार कहलाएगी "महाठग"

Tue Sep 19 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र में दूसरे दिन की कार्यवाही सचारु रूप से चली। प्रशंकाल के बाद आपदा पर नियम 102 के तहत चर्चा चल रही है। इस बीच सदन में सता पक्ष एवम विपक्ष के बीच सवाल जबाब का दौर चला। करुणा मूलक से लेकर संस्थान […]

You May Like

Breaking News