file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

BJP ने जुब्बल कोटखाई के मंडल अध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा ने बागियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जुब्बल कोटखाई के मंडल अध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशों पर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि जुब्बल कोटखाई में पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। उनके साथ भाजपा का पूरा मण्डल भाजपा से नाराज हो गया और पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चेतन के साथ प्रचार में जुट गया। पार्टी ने कई बार पार्टी नेताओं को चेताया लेकिन कोई ट्स से मस न हुआ और अब मजबूरन पार्टी को अपनी साख बचने के लिए अध्यक्ष सहित मण्डल के 13 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित करना पड़ा है।

अब 2 नवम्बर को आने वाले नतीजे तय करेंगे कि भाजपा पर इस कार्रवाई का कितना असर होता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"जेबीटी बनाम बीएड केस में सुध ले सरकार" 15 सालों से 40 हजार जेबीटी देख रहे रोजगार की राह

Fri Oct 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश जे.बी.टी /ड़ी.एल.एड. प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश से जे.बी.टी बनाम बी.एड केस को जल्दी से जल्दी निपटाने की मांग कर रहा है। यह केस सन 2018 से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय मे विचाराधीन है। सन 2019 मे जे.बी.टी कमीशन हुआ था जिसमे NCTE की गाइडलाइन […]

You May Like

Breaking News