file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत बनने और नई पंचायतों को गठन से होगा बहुआयामी विकास-किशोरी लाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

आनी और निरमंड को नगर पंचायत बनाए जाने से क्षेत्र का बहुआयामी विकास होगा। विधानसभा क्षेत्र में 10 नई पंचायतों के गठन से भी विकास को नई दिशा मिलेगी। आनी के विधायक किशोरी लाल ने ये बात कहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए जो फैसले लिए हैं वह विकास को निश्चित तौर पर नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि आनी और निरमंड को नगर पंचायत बनाना जहां समय की मांग है वहीं 10 नई पंचायतों को तर्कसंगत आधार पर बनाकर भी प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई है। नगर पंचायत बनने से आनी और निरमंड का विकास होगा और नई पंचायतें बनने से भी संबंधित पंचायतों के लोगों को भी लाभ होगा।

विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि वह आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और इसी कड़ी में खेगसू मंडी के लिए बीते दिन 71.63 लाख से पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।

इस पार्किंग से खेगसू में किसानों-बागवानों और आढ़तियों को लाभ होगा। किशोरी लाल सागर ने कहा है कि आगामी समय में भी आनी उपमंडल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कई विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा।

\"\"

Share from A4appleNews:

Next Post

मांगे मनवाने को भूख हड़ताल पर बैठी NSUI

Sat Aug 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला वैश्विक महामारी कोरोना विपदा के चलते एनएसयूआई द्वारा छात्रहित में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी छात्र सत्याग्रह के अंतर्गत राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल को हिमाचल प्रदेश की राज्य इकाई ने भी अपना समर्थन देते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एनएसयूआई की राज्य […]

You May Like

Breaking News