file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

महिला पुलिस कांस्टेबल ने पुरुष पुलिस कांस्टेबल पर लगाए “छेड़छाड़ के आरोप”, पुलिस में मामला दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
शिमला में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस कांस्टेबल पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ भी की। आरोपी ने ड्यूटी के दौरान पुलिस गुमटी में घुसकर भी छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है।


महिला पुलिस कांस्टेबल की शिकायत पर शिमला के पुलिस थाना ढली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही कांस्टेबल पुलिस की एक बटालियन में ही सेवारत हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
एएसपी शिमला रत्न नेगी कहा है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 यौन उत्पीड़न, 78 महिला का पीछा करना व 79 महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाना के तहत पुलिस थाना ढली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने इसे गम्भीर मामला बताते हुए आरोपी के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों के जीवन में आ रही सम्पन्नता

Mon Oct 28 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कृषि हिमाचल की प्रगति का आधार है और यह क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए किसान हितैषी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार कृषि उत्पादन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की […]

You May Like

Breaking News