file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
IMG-20250716-WA0010
previous arrow
next arrow

झूठ के ढेर पर खड़ी हुई कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हिमाचल की जनता के लिए काला अध्याय- बिंदल

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
IMG-20250716-WA0012
IMG-20250716-WA0011
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नाहन/सिरमौर/सोलन

कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही।

जनाक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।

इस विश्वास पर की कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार मिल जाएंगे। प्रियंका वाड्रा जी की वाणी को प्रदेश के युवाओं ने सात वचन मान लिया और सरकार की चाबी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के हाथ में थमा दी।

उन्होनें आते ही बयान दिया कि कांगेेस ने कभी सरकारी नौकरी की बात नहीं की, अब उसी बात को उनके बड़े-छोटे सभी नेता बोलते चले आ रहे हैं। युवा दो वर्ष लाईबे्ररिज में बैठ-बैठ कर खर्चा कर करके थक गए हैं।

पोस्टे निकलती नहीं, दो वर्षों में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई, इसके विपरीत 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ, धोखे का, अन्याय का, अत्याचार का जश्न मना रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने, श्री सुखन्द्रि जी ने, श्री मुकेश जी ने व इनके सभी बड़े, छोटे नेताओं ने वोट बटोरने के लिए 28 लाख बहनों का शोषण किया, धोखा दिया, उन्हें ठगा, घर-घर जाकर कांग्रेस के नेताओं ने फार्म भरवाएं और कहा कि दिसम्बर 2022 से 28 लाख बहनों 18 साल से उपर की सभी बहनो को 1500 रू0 महीना आएगा। न जाति-पाति, न आमदनी न नौकरी किसी चीज का ख्याल किए बिना 18000 रू0 साल पांच साल तक मिलेंगे।

इस वायदे पर प्रदेश की महिलाओं ने 4 प्रतिशत अधिक मतदान किया और झूठी कांगेे्रस को सत्ता सौंपने में अहम भूमिका निभाई। सत्ता में आते ही सुखविन्द्र जी ने रोना शुरू कर दिया, जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि प्रदेश का खजाना खाली है।

प्रदेश पर कर्जा बेहिसाब है और बहनों का पैसे नहीं दिए जा सकते और 2024 का चुनाव आते-आते झूठ में पीएचडी कर डाली और कहा कि हमने बहनो को 1500 रू0 दे दिए, 28 लाख बहनों को 18 हजार रू0 साल पहली कैबिनेट से मिलना था। 2 साल बाद 28000 को देकर छाती ठोक रहे हैं कि कांग्रेस ने गारंटी पूरी कर दी।

28 लाख बहनो के साथ धोखा अन्याय, अत्याचार करने के बाद कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वर्तमान सुखविन्द्र सरकार ने झूठ के, फरेब के प्रदेश की जनता को धोखा देने के सारे रिकाॅर्ड बना दिए।

22 लाख किसान परिवारों को धोखा दिया, 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया, पैंशनर्स का जीना हराम कर दिया जिन्हें मैडिकल बिल न मिलने की सूरत में बीमारी से लड़ते-लड़ते जिनके प्राणो पर बन आई है।

2022 से बनी सरकार में कानून व्यवस्था की लगातार धज्जियां उड़ रही है। चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या और आरे से 8 टुकड़े करने की दुर्दान्त वारदात के बाद भी सुक्खू सरकार नहीं जागी।

संवेदनहीन सरकार के मुखिया को उस दलित युवा के घर जाने का अवसर नहीं मिला, कहीं मुस्लिम वोट नाराज न हो जाए, क्योंकि सुखविन्द्र जी ने कहा था कि मैं 97 प्रतिशत हिन्दुओं को हराकर जीतकर आया हूँ।

हत्याओं का, बलात्कार का, महिला उत्पीड़न का, गुंडागर्दी का राज, पूरे प्रदेश में दो वर्षों से चल रहा है। दो वर्ष में प्रदेश की जनता को मिला माफिया राज –

  1. गुंडा माफिया-पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है।
  2. चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया के आमने-सामने एनकांउटर हो रहे हैं और जहां एनकांउटर हुआ, वहीं पर सरकार जश्न मना रही है।
  3. कबाड़ माफिया ने अपनी जड़ें सरकार के संरक्षण में बड़ी कर ली है। आये दिन बद्दी-बरोटीवाला, नालागढ़ में दिन-दिहाड़े गोलियां चल रही है, खून व अपहरण हो रहे हैं।
  4. शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया, ठेकेदार माफिया, सिर चढ़कर बोल रहा है और सरकार जश्न मना रही है। ‘‘घर में नहीं है दाने, अम्मा चली भुनाने’’ वाली कहावत है। एक ओर कर्ज अम्बार, विकास बंद, स्कूल बंद, अस्पताल बंद, पीएचसी, सीएचसी, पटवार सर्कल, तहसीलें, दफ्तर बंद क्योंकि पैसे नहीं है, दूसरी ओर सरकारी खर्चे पर जश्न मनाया जा रहा है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि सरकार का एक गुट जश्न की तैयारी में करोड़ों रू0 खर्च करने जा रहा है, दूसरा गुट अन्दर खाते जम कर विरोध कर रहा है।

कांग्रेस में ज्वाला धधक रही है, क्योंकि आम जनता त्रस्त है, वहीं भले कांग्रेसी भी त्रस्त हैं, क्योंकि प्रदेश की जनता उनसे सवाल पूछती है कि:- बिजली के दाम क्यों बढ़ाए ? डीजल के दाम क्यों बढ़ाए ? चावल, आटा, खाने के तेल के दाम डिपुओं में क्यों बढ़ाए ? स्टाम्प डयूटी क्यों बढ़ाई ? पीने के पानी पर टैक्स क्यूं लगाया ?
प्रदेश के लोगों की जेब पर डाका डालकर गरीब को और गरीब बना कर व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीट रहे हैं और अब तो प्रदेश की बेश कीमती संपत्ति नीलामी के कगार पर पहुंचा दी है। सुक्खू सरकार इसलिए प्रदेश की बर्बादी का जश्न मना रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स का 98वां "जन्मदिन", CM सुक्खू ने घर पर की भेंट

Sun Dec 8 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स से उनके 98वें जन्मदिन के अवसर पर भेंट कर जन्म दिवस की शुभ कामनाएं दी।  मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की।इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह […]

You May Like

Breaking News