IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल भाजपा के 171 में से 169 मण्डलों में अध्यक्षों की तैनाती, 2 में अभी भी पेंच

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला, प्रदेश चुनाव अधिकारी, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के कल 20 मण्डलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हो गए थे जबकि आज 9 और मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित कर दिए गए है।

उन्होनें बताया कि कुल 171 मण्डलों में से अब तक 169 मण्डलों में अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है। शेष मण्डल अध्यक्षों की नियुक्तियां भी आने वाले दिनो में हो जाएगी। सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए मण्डल अध्यक्षो में मेल से शाम लाल, पंचरूखी से ऊषा राणा, आलमपुर से हनुमंत प्रसाद शर्मा, बैजनाथ अप्पर सुरेन्द्र कपूर, बैजनाथ लोअर सुरेन्द्र राणा, धारकंडी अशोक वशिष्ठ, कुल्लू सदर श्रवण ठाकुर, हरोली खास अनीता जसवाल, हरोली बीत से अशोक छेत्रा, रोहडू विजय मेहता, छोहारा आशा खाची, सदवां राहुल कालिया, भडवार अनूप राणा, जसूर सुशील चौधरी, ज्वाली डॉ राजिन्द्र सिंह, कोटला से रणजीत सिंह, नगरोटा सूरियां धीरज अत्री, दून से मान सिंह और राजगढ़ से सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष बने।
यह जानकारी संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना जिले में खनन पर एक साल के लिए पूर्ण "प्रतिबंध"

Fri Jan 17 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला/ऊना ऊना जिले में खनन पर एक साल के लिए लगाए गए प्रतिबंध को हिमाचल प्रदेश सरकार का एक सख्त और दूरगामी कदम माना जा रहा है। यह निर्णय राज्य में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और खनिज संसाधनों का व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित करने […]

You May Like

Breaking News