पांगी की 1926 महिलाओं को 3 किस्तों के 4500 रुपये प्रति महिला की राशि की वितरित, उत्कृष्ट सरकारी कर्मचारी भी किए सम्मानित

  • कुल 86.67 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।
  • मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाकी पात्र महिलाओं को औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद योजना का लाभ मिलेगा

एप्पल न्यूज, किलाड़/ चम्बा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की किस्त के रूप में प्रति महिला 4,500 रुपये की राशि वितरित की।

इस अवसर पर कुल 86.67 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में जारी की गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शेष पात्र महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह योजना उन महिलाओं को भी कवर करेगी जो 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगी, साथ ही घरेलू सहायिकाएं भी इस योजना की पात्र होंगी।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पांगी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

इनमें जीपीएस फिंडपर के जेबीटी शिक्षक देवी चरण, जीपीएस कुलाल के जेबीटी शिक्षक सुरिंदर कुमार, सिविल अस्पताल किलाड़ के सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, जीएसएसएस किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, तहसीलदार पांगी शांता कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी की भूगोल विषय की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमिला देवी तथा पांगी पुलिस थाना के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को वर्ष 2024 के लिए सम्मानित किया, जिनमें बिलासपुर सदर, मंडी जिले का बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना, कांगड़ा जिले का डमटाल पुलिस थाना तथा ऊना का महिला पुलिस थाना शामिल हैं।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें भाग लेने वाले परेड और सांस्कृतिक दलों को मुख्यमंत्री ने उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में बोले अग्निहोत्री "शानन पावर प्रोजेक्ट हमारा- हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं हैं"

Tue Apr 15 , 2025
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली शानन पावर परियोजना हमारी है और इस मसले में हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं हैं- मुकेश अग्निहोत्री एप्पल न्यूज, मंडी हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी […]

You May Like

Breaking News