शिमला के ढली में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी जेसीबी, 2 की मौत 2 घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला की ढली थाना क्षेत्र में स्थित ज्वाला माता मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय जेसीबी में कुल चार लोग सवार थे।

जेसीबी चालक सुखदेव राणा उर्फ बंटी और हरिनाम नेगी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चरणजीत सिंह और नीरज को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह दुर्घटना क्षेत्र में शोक का विषय बनी हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने वित्त विभाग को दिए निर्देश, 30 अप्रैल तक करें ठेकेदारों का बकाया भुगतान

Sat Apr 19 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकेयर […]

You May Like

Breaking News