IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

CM ने वर्चुअली हमीरपुर जिला के कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को जिला में कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इन्हें समयबद्ध पूरा किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बेसहारा जानवरों से जुड़ी समस्या का समाधान करने व किसानों को राहत देने के लिए गौ-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमीरपुर-घुमारवीं, नादौन-अम्ब तथा भोटा-ऊना सड़कों के किनारे ई-चार्जिंग व्हीकल स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इलैक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए संबंधित अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरेटा में 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इको टूरिज्म परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस परियोजना के तहत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी अधोसंरचना, घास के मैदान, नाइट कैपिंग के लिए ट्री हाउस, वॉकिंग एवं नेचर टेªल, कैफेटेरिया और चिल्ड्रन पार्क का विकास किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचयाती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह शिमला में उपस्थित रहे तथा उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी हमीरपुर से वर्चुअली जुड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

तुर्की और अजरबैजान से आयात पर लगे रोक, मनाली-लेह रेललाइन के सर्वे पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता

Mon May 19 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तुर्की और अजरबैजान से हो रहे सेब, चेरी और अन्य वस्तुओं के आयात पर गंभीर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने इस मुद्दे को […]

You May Like

Breaking News