file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

NHM के डॉ. विकास शर्मा पर कार्यालय जाते हुए शिमला में जानलेवा हमला, आरोपी फरार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिमला में कार्यरत विशेष कार्य अधिकारी (ईएमआरटी-108) डॉ. विकास शर्मा पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया।

यह घटना उस समय हुई जब वे अपने घर से एसडीए कॉम्प्लेक्स, कुसुम्पटी स्थित कार्यालय जा रहे थे।

डॉ. शर्मा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे, छोटा शिमला के ब्रॉकहर्स्ट क्षेत्र में नीली शर्ट और लाल पी-कैप पहने लगभग 30 वर्षीय एक युवक ने उनका रास्ता रोका।

युवक ने उन्हें 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को न रोकने की धमकी दी, उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और उन्हें घाटी की ओर धक्का दे दिया।

इस संघर्ष में उनकी शर्ट फट गई, बटन टूट गए और उन्हें पीठ तथा दाहिने हाथ पर चोटें आईं।

घटना के बाद डॉ. शर्मा ने कार्यालय के कर्मचारी श्री पप्पू से सहायता मांगी, जिन्होंने उनका गिरा हुआ बैग और मोबाइल उठाने में मदद की और उन्हें कार्यालय तक पहुंचाया।

चूंकि वे चलने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल कर अस्पताल जाने की व्यवस्था की।

डॉ. शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा, “मेरा जीवन और स्वतंत्रता खतरे में है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरी शिकायत दर्ज करें और मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए।”
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर एक अहम बैठक निर्धारित थी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में हड़ताल समाप्त करने को लेकर कोई निर्णय लिया जाना था। आशंका जताई जा रही है कि बैठक को प्रभावित करने और डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह हमला किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मामला दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो सरकारी कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बनेगा, जिससे उनका कार्य करना कठिन हो जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला चंबा में 104.32 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 पुल- महाजन

Tue May 27 , 2025
महाजन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए बता की कुछ रोज पूर्व जब मैं केंद्रीय मंत्री से उनके दिल्ली कार्यालय में मिला था तब मैंने कुछ […]

You May Like

Breaking News