सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

काला अम्ब में पकड़ी करोड़ों की अवैध शराब, मुख्यमंत्री कार्यकाल का नाम भी आया था सामने, क्या कार्रवाई हुई – जयराम

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 5 मई को काला अम्ब के मैन–थाप्पल में अवैध रूप से चल रही शराब की फैक्ट्री ‘त्रिलोकसंस ब्रेवरी’ लोगों के दवाब के बाद आबकारी विभाग ने पकड़ी थी। जहां से सैकड़ों करोड़ की शराब बनाने से जुड़ा सामान था। शुरुआती कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ढीला पड़ गया और आज तक उस फैक्ट्री के किंग पिन नहीं पकड़े गए।

लोगों का आरोप है कि इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके बाद ही कार्रवाई रोक दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अब चरम स्तर पर पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर चल रही शराब की फैक्ट्री को आखिर किसका संरक्षण मिल रहा था? और इस फैक्ट्री का किंगपिन कहां है? यह प्रदेश के लोग जानना चाहते है

जयराम ठाकुर ने कहा कि आबकारी विभाग की टीम ने काला अम्ब की शराब फैक्ट्री की रेड के दौरान व्हिस्की की लगभग 230 पेटियां जब्त की थीं।

बोटलिंग हॉल और निर्माण इकाई के परिसर की तलाशी में 3 लाख 95 हजार अंग्रेजी शराब के लेबल बरामद हुए थे।

संतरा ब्रांड की देसी शराब के 42 हजार ऐसे लेबल भी मिले। देसी शराब के 2100 केस और अंग्रेजी शराब के 1100 केस पाए गए।

इसके अतिरिक्त, बोटलिंग हॉल में कार्यरत 20-22 कर्मचारी भी अनधिकृत पाए गए। इन कर्मचारियों की कोई जानकारी डी-7 रजिस्टर में दर्ज नहीं थी।

इस तरीके की शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई लेकिन अवैध शराब बनाने वाले लोगों पर कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई कि वह नजीर बने।

आखिर करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने वाली इस फैक्ट्री और उसके आकाओं को कौन बचा रहा है? क्यों बचा रहा है? इस सवाल का जवाब मिलना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हाईकोर्ट में "डिप्टी चीफ व्हिप" पद पर जवाब तलब, "संवैधानिक वैधता" पर उठे सवाल, केवल सिंह पठानिया को "नोटिस" जारी

Fri May 30 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की डिप्टी चीफ व्हिप (उपमुख्य सचेतक) के पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार समेत प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने […]

You May Like

Breaking News