file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रोहडू के बखीरना पुल ढहने का मामला- ठेकेदार हो ब्लैकलिस्ट- बुशैहरी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू

रोहडू के समीप बखीरना में निर्माणाधीन 16 करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिर जाने का दुखद समाचार है। पूर्व प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवेन्द्र बुशैहरी ने मुख्य मन्त्री जिनके पास लोक निर्माण विभाग भी है से आग्रह किया है कि ऐसे घटिया निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ तुरन्त कड़ी कारवाई की जाए और साथ ही उसको ब्लैक लिस्ट किया जाए।

\"\"

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के उन अधिकारीयों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो जिनकी देख रेख में यह कार्य चल रहा था ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही कोई न सके।

गौर हो कि बुधवार को बखीरना में बन रहे निर्माणाधीन पुल ने अचानक ही घुटने टेक दिए। करीब 15 करोड़ की लागत से इस बाय पास पुल का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन जिस तरह ये पुल ढह गया उससे प्रतीत होता है कि यहां जरूर बड़ा घोटाला हुआ है। इसे देखते हुए क्वॉलिटी कंट्रोल सैल ने इसकी जकनच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है जो जल्द जांच रिपोर्ट देगी।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

पांवटा साहिब में मां-बेटी कोरोना संक्रमित, दोनो को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सराहां किया शिफ्ट

Thu May 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता) जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की हरि ओम कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में 30 वर्षीय महिला एवम उसकी 7 साल की बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।सूत्रों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मां-बेटी चार मई को ही दिल्ली से पांवटा साहिब पहुंची थी और […]

You May Like

Breaking News