डॉ राजीव बिंदल तीसरी बार होंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ एक नामांकन, जयराम सहित पूरी भाजपा ने किया समर्थन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow
  • राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्य ने भरा नामांकन और 8 हुए पदेन

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई यह जानकारी भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज द्वारा दी गई।
डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ सह चुनाव अधिकारी के रूप में संजीव कटवाल एवं डॉ राजीव सहजल कार्यरत रहे।

राजीव भारद्वाज ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु डॉ राजीव बिंदल के एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए।

जिसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक दल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समस्त लोकसभा और राज्यसभा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ने किया। यानी हमारे पास शाम 5:00 बजे तक केवल प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य

डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के 8 नामांकन

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान हमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हेतु आठ नामांकन प्राप्त हुए जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की सड़कों के लिए केंद्र से 3667 करोड़ की वार्षिक योजना मंजूर, जलोड़ी व भुभु जोत टनल और ब्रोनी में बनेगा पुल

Mon Jun 30 , 2025
केन्द्र ने प्रदेश की सड़कों के लिए 3667 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना को दी स्वीकृतिः विक्रमादित्य सिंह जलोड़ी जोत में सुरंग निर्माण को 1452 करोड़ रूपये मंजूर ब्रोनी नाला में 135 करोड़ से बनेगा पुल रक्षा मंत्री से भुभू जोत सुरंग निर्माण का मामला भी उठाया इस दौरान उन्होंने […]

You May Like